श्रील प्रभुपाद के हिंदी में प्रवचन  »  751115LE-BOMBAY--Hindi.MP3
 
 
श्रील प्रभुपाद के हिंदी में प्रवचन
 
हरि कथा
बॉम्बे, 15-नवंबर-1975
 
 
 
यह भारत-भूमि है परोपकार के लिए, दूसरे को लूटने के लिए नहीं है। यह चैतन्य महाप्रभु का मिशन है। और जितने देश हैं, भारतवर्ष के बाहर, उनका खाली प्लान होता है कि दूसरे को किस तरह से लूटा जाए। यह भारत-भूमि का वह प्लान नहीं है। भारत-भूमि का प्लान है—करो परोपकार। क्योंकि दूसरे, जो भारत के बाहर सब हैं, कुछ जानते ही नहीं कि जीवन का क्या उद्देश्य है। उनको समझाना चाहिए। जो अपने जीवन को सफल करना चाहता है, उसको जीवन सफल करने के लिए तो भगवान बता रहे हैं और भगवान के भक्त लोग भी बता रहे हैं, तो उसको सुना जाए, उसपर अभी काम किया जाए। अपना जीवन सफल हुआ, फिर जाके वही दूसरे को जाके बताइए, उनका जीवन सफल कीजिए। यह चैतन्य महाप्रभु का मिशन है:
"भारत-भूमिते मनुष्य-जन्म हइल यार।
जन्म सार्थक करि' कर पर-उपकार॥"
"पृथिवीते आछे यत नगरादि ग्राम।
सर्वत्र प्रचार हइबे मोर नाम॥"

तो कहने की बात तो बहुत है, बाकी आप लोगों से निवेदन है—यह जो कृष्णा कॉन्शसनेस (Krishna Consciousness) है, यह सब लोग ले रहे हैं। ऐसी बात नहीं है कि हम लोग हवा में बकते हैं, actually they are accepting. इसलिए यह जो कृष्णा कॉन्शसनेस है, कृष्ण कॉन्शसनेस का अर्थ यही है कि जो भगवान कृष्ण बताते हैं, वह मैसेज जो है, उसको लीजिए, उसको अच्छी तरह से समझिए और दुनिया में प्रचार कीजिए। देखिए, यह भारत की जो ग्लोरी (glory) है, कितनी बढ़ती है! यह आप लोगों से निवेदन है। Thank you very much.

Paragraph 2: Q&A on Mukti and Returning from the Brahmajyoti

प्रश्नकर्ता: वापस नहीं आता तो हम लोग पहले जो आ गए एक दफा, तो फिर दोबारा क्यों नहीं आएंगे?

श्रील प्रभुपाद: दोबारा यदि आपकी इच्छा है, आएंगे। क्योंकि यदि मुक्ति का अर्थ होता है—अभी बताया हमने:
"मुक्तिर्हित्वान्यथारूपं स्वरूपेण व्यवस्थितिः" (श्रीमद्भागवतम् 2.10.6)

इसका नाम है मुक्ति। स्वरूप—आपका स्वरूप क्या है? आपका स्वरूप है, जीवेर स्वरूप हय—नित्य-कृष्णेर दास। यदि आप भगवान का दास नहीं रहने को चाहते हैं, फिर मुक्ति से लौट के इधर आना पड़ेगा, माया का दास होना पड़ेगा। दास सब रहेंगे, दासगिरी छूटेगी नहीं। बाकी, अब जब आप रिबेल (rebel) करेंगे कि "हम भगवान का दास नहीं होंगे", तो माया का दास होइए। यह बात है।

"एक दफा भगवान में मिल जाने के बाद में फिर वापस नहीं आएंगे।" मिल जाना... मिल जाने से क्या होगा? वह तो सायुज्य मुक्ति है। मुक्ति पाँच प्रकार की होती है: सायुज्य, सालोक्य, सारूप्य, सामीप्य और सार्ष्टि। तो वह जो मिल जाने वाले हैं—ब्रह्मज्योति में मिलना, तो ब्रह्मज्योति में मिलने से वह परम मुक्ति नहीं है। उससे फिर लौट के आते हैं। शास्त्र में है:
"येऽन्येऽरविन्दाक्ष विमुक्तमानिनस्
त्वय्यस्तभावादविशुद्धबुद्धयः।
आरुह्य कृच्छ्रेण परं पदं ततः
पतन्त्यधोऽनादृतयुष्मदङ्घ्रयः॥" (श्रीमद्भागवतम् 10.2.32)

वह भगवान की ब्रह्मज्योति से मिलने से समझता है कि वह मुक्त हो गया—"विमुक्तमानिनः", लेकिन उसका भाव अशुद्ध है—"अविशुद्धबुद्धयः"। क्योंकि भगवान के रूप का उसको अनुभव नहीं है, इसलिए बुद्धि उसकी अविशुद्ध है, विशुद्ध नहीं है। इसलिए, "आरुह्य कृच्छ्रेण परं पदं ततः पतन्त्यधः"—वह अनेक कष्ट-साधना करके जब ब्रह्मज्योति से मिलता है, फिर उधर से गिर जाता है। उधर से गिर जाता है। और भगवान के पास जाने से, भगवान के साथ रहना, खाना-पीना, चलना-फिरना, तो फिर वापस नहीं आना पड़ता।
"यद् गत्वा न निवर्तन्ते तद् धाम परमं मम" (श्रीमद् भगवद्गीता 15.6)

और इस भौतिक धाम से उसको आना पड़ता है फिर, क्योंकि निर्विशेष ब्रह्मज्योति में आनंद तो मिलता नहीं। जैसे आकाश में, आकाश में एरोप्लेन लेकर के जाइए, आप ज्यादा देर तक नहीं रह सकेंगे। कहाँ? एरोप्लेन फिर नीचे आएगा, उसके लिए आप व्याकुल हो जाएँगे। इसी प्रकार, बहुत ऊँचे ब्रह्मज्योति में जाने से केवल उसको 'सत्'—केवल 'सत्' की उपलब्धि हुई, और आनंद नहीं हुआ। वह आनंद के लिए फिर यही भौतिक आनंद में आना पड़ेगा।

इसलिए बड़े-बड़े संन्यासी लोग, जो कि "ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या" कहकर जगत को छोड़ देते हैं, कुछ दिन बाद फिर इस जगत के काम में—अस्पताल खोलने के लिए, और कुछ काम करने के लिए, या पॉलिटिक्स में जॉइन करने के लिए वापस आते हैं। क्योंकि उधर मिला नहीं कुछ। यह बात है—"आरुह्य कृच्छ्रेण परं पदं ततः पतन्त्यधः"—फिर वही भौतिक कार्य में मन लगा देते हैं, क्योंकि उधर ब्रह्म का कुछ आनंद नहीं मिला। इसलिए आपको भगवद्धाम में जाना चाहिए, "यद् गत्वा न निवर्तन्ते" उधर जाना चाहिए, तब मुक्ति पूर्ण होती है। वैकुंठ में जाने के बाद—हाँ, वैकुंठ में जाए, वृंदावन में जाए, तो फिर वापस नहीं आना पड़ता।

Paragraph 3: Q&A on the Vow of Brahmacharya

Questioner: Your Holiness, I would like to be enlightened on the vow of brahmacharya, as there is a lot of confusion. Is brahmacharya equated with celibacy, a lifelong celibacy?

Srila Prabhupada: तपस्या का अर्थ होता है ब्रह्मचर्य। तपस्या, ब्रह्मचर्य—यह जो तपस्या है, ब्रह्मचर्य से शुरू होती है। अगर ब्रह्मचर्य न करे, वह स्टेडी (steady) नहीं रह सकेगा। कोई भी तपस्या कीजिए—ज्ञान, योग, ध्यान—उसमें ब्रह्मचर्य चाहिए। यह नहीं है कि अनरिस्ट्रिक्टेड सेंस ग्रेटिफिकेशन (unrestricted sense gratification) करेंगे और बड़े-बड़े योगी भी बन जाएँगे। यह संभव नहीं है। यह सब संभव नहीं है। इसलिए, "तपसा ब्रह्मचर्येण..." (श्रीमद्भागवतम् 6.1.13)। शास्त्र में लिखा है, तपस्या का अर्थ होता है—ब्रह्मचर्य से शुरू होती है।
"यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत्" (श्रीमद् भगवद्गीता 18.5)

भगवान कहते हैं—यज्ञ, दान और तपस्या, इसको छोड़ना नहीं है। "हमने संन्यास लिया है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि यह भी छोड़ दें।" घर-द्वार तो छोड़ दिया, ठीक है, बाकी तपस्या भी छोड़ दें, और दान भी छोड़ दें, यज्ञ भी छोड़ दें—यह नहीं, यह छोड़ने का नहीं है। "यज्ञदानतपःकर्म पावनानि मनीषिणाम्"—इसको नहीं छोड़ना चाहिए। तो यह जो ब्रह्मचर्य नियम है, इससे आध्यात्मिक शक्ति बहुत जल्दी बढ़ती है। इसलिए ब्रह्मचर्य सर्वोपरि है।

Paragraph 4: Q&A on Brahman and the Existence of Evil

प्रश्नकर्ता: सारा संसार अगर ब्रह्म है, तो इसमें जितनी भी बुराइयाँ हैं, भ्रष्टाचार है, अनाचार है, यह झूठ है, पाखंड है, जुआ खेलना है, शराब पीना है, वह भी तो फिर ब्रह्म से ही आया है?

श्रील प्रभुपाद: हाँ, जैसे आपके घर में, यह सभी मकान आपका ही है, बाकी पखाना में तो नहीं रहना चाहिए। मकान में पखाना भी है, तो उधर नहीं रहना चाहिए। जहाँ देवता की मूर्ति है, उधर जाना चाहिए। आपको समझ में आया? "सब हमारा मकान है, तो पखाना में हम रहेंगे"—यह कोई विचार है क्या?

श्रोता: एक-दो दफ़ा तो जाना पड़ता है।

श्रील प्रभुपाद: हाँ, जाना पड़ता है, भाग जाना पड़ता है जल्दी! (हँसी) और आपकी ऐसी मति है कि पखाना में ही रहेंगे, तो रहिए, कौन मना करता है? (हँसी)

Paragraph 5: Q&A on Life Members in Bombay

प्रश्नकर्ता: महाराज जी, आपने जो भक्ति के नियम बताए, वह बहुत सुंदर हैं। लेकिन मुंबई में काफी, मैं समझता हूँ, आपके आजीवन सदस्य (Life Members) हैं, उनके लिए क्या प्रैक्टिस किए जा रहे हैं कि इन...?

श्रील प्रभुपाद: आप लोग आइए न! आपके लिए इतना बड़ा भारी-भारी मकान बनाया है, आप आइए। आइए, आप आते नहीं! इतना... और इतना तो झगड़ा करके वह जो हरे कृष्ण लैंड हम लोग बना रहे हैं, क्या हमारे रहने के लिए? हमारा रहने का जगह नहीं है क्या? आप लोगों के लिए बना रहे हैं। आप लोग क्यों नहीं आते हैं?
"यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥" (श्रीमद् भगवद्गीता 3.21)

तो आप लोग सब श्रेष्ठ व्यक्ति हैं बम्बई के। आप लोग आइए, देखिए, रहिए। इतनी किताबें हम लिखे हैं, उसको सब पढ़िए, समझिए, तभी तो काम चलेगा। आप लोग दूर में रहेंगे तो कैसे चलेगा काम?

Paragraph 6: Q&A on Detachment and Attachment

Questioner: In your first chapter of Bhagavad-gita, I read we have to detach from material life, then surrender to God, concentrate, detach. If we just concentrate on the grace, His grace, attraction, life out, influencing attachment with the Maya, attachment and detachment...

Srila Prabhupada: paraṁ dṛṣṭvā nivartate (BG 2.59). Unless you get a better thing, you cannot give up your attachment for the inferior. Therefore, you have to increase your devotion to Krishna, then you will be able to detach.
vāsudeve bhagavati bhakti-yogaḥ prayojitaḥ
janayaty āśu vairāgyaṁ jñānaṁ ca yad ahaitukam (SB 1.2.7)

As soon as you engage in devotional service, devotional life to Vasudeva, janayaty āśu vairāgyam, very soon you will be detached from this material world.
bhaktiḥ pareśānubhavo viraktir anyatra ca (SB 11.2.42)

Take yourself, you are American, your father is a great industrialist. How have you been able to give up everything and enjoy this Krishna Consciousness movement? This is attachment and detachment. If you become attached to Krishna, then naturally you will be detached from material things. The more you become attached to Krishna, the more you become detached. That is the test.

Just like if you are hungry, the more you eat, the hunger is finished. Similarly, we have got this tendency for enjoying this material world. The more we become attached to Krishna, then we forget this material world. This is attachment. You cannot remain simply detached. Otherwise, āruhya paraṁ padaṁ, then you will again fall down. There must be some positive attachment. That positive attachment is Krishna. Then you will be able to be detached from this material world, otherwise it is not possible.
mām eva ye prapadyante māyām etāṁ taranti te (BG 7.14)

Two things: if you want to get out of this Maya, then you have to surrender to Krishna, become more attached by devotional service.
ādau śraddhā tataḥ sādhu-saṅgo 'tha bhajana-kriyā
tato 'nartha-nivṛttiḥ syāt tato niṣṭhā rucis tataḥ
athāsaktis tato bhāvas tataḥ premābhyudañcati
sādhakānām ayaṁ premṇaḥ prādurbhāve bhavet kramaḥ (Bhakti-rasamrta-sindhu 1.4.15-16)

This is the process. So the summary is that if you increase your attachment for Krishna... Just like Arjuna. Arjuna had already attachment for Krishna, but when he listened to Bhagavad-gita from Krishna, he understood what is Krishna. Then, in the beginning, he was not listening to the order of Krishna that "You must fight." But when he understood that "Krishna is my friend, Krishna is my life and soul," then he said, kariṣye vacanaṁ tava—"Yes, I shall fight, I shall accept." This is attachment. First of all, he had attachment to the family, and when he understood that "My real attachment is Krishna, whatever He is saying, I shall do it," this is attachment.

Paragraph 7: Closing Remarks

Questioner: Our Hindu sages from times immemorial have enjoyed more purushartha: dharma, artha, kama, moksha. To become Krishna conscious, you have to transcend the dharmartha-kama-moksha.

Srila Prabhupada: Therefore, in the Srimad-Bhagavatam, in the beginning, it is said:
dharmaḥ projjhita-kaitavo 'tra paramo nirmatsarāṇāṁ satāṁ
vedyaṁ vāstavam atra vastu śivadaṁ tāpa-trayonmūlanam (SB 1.1.2)

And Sridhara Svami is giving his comment in this connection: atra mokṣa-vāñchām api nirastam. You have to go beyond mokṣa-vāñchā, then there will be attachment for Krishna. satyaṁ paraṁ dhīmahi.

So these are ordinary things—dharma, artha, kama, moksha. And Krishna bhakti is beyond moksha. So we have to go beyond. How we can go? That is why:
māṁ ca yo 'vyabhicāreṇa bhakti-yogena sevate
sa guṇān samatītyaitān brahma-bhūyāya kalpate (BG 14.26)
brahma-bhūtaḥ prasannātmā na śocati na kāṅkṣati (BG 18.54)

This way, if one takes to Krishna seriously, sa guṇān samatītyaitān brahma-bhūyāya kalpate, he very easily transcends the influence of the three modes of material nature, and immediately he becomes identified with Brahman realization. That is wanted. Now let us chant Hare Krishna.
 
 
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥