तो यह एजुकेशन नहीं हुआ और वह अंधेरे में रह गया। तो इस प्रकार के एजुकेशन का क्या लाभ, अगर वह नहीं जानता है कि आगे जाके हमारा क्या देहांतर होगा? और देहांतर का अर्थ होता है जो 84 लाख योनि है—'सर्वयोनिषु'। तो क्या देह हमको होगा, उसका अगर नहीं जानते, तो फिर उसके एजुकेशन का क्या लाभ है? अगर आज हम बहुत भारी आदमी हैं और देहांत होकर हम कुत्ता बन जाएँ, तो फिर हमारा यह भारी आदमी होने का क्या लाभ हुआ?
तो स्पष्ट बताते हैं—'तथा देहांतर-प्राप्तिः'। और यह कुछ बताते नहीं। तुम क्योंकि मनुष्य हो, अर्जुन हो, तुमको मनुष्य शरीर ही मिले, यह बात नहीं है। कुछ लोग तो मानते हैं कि मनुष्य अवतार आने के बाद... कुछ लोगों की बात छोड़ दीजिए, जो भगवान बताते हैं उसकी बात कीजिए। कुछ लोग ऐसे बेवकूफ कुछ बोल दिए, उसको मानना पड़ेगा? कुछ लोगों की बात नहीं, यही तो मुश्किल हो गया। जो कुछ साधारण व्यक्ति बोल देता है बड़े-बड़े पुस्तक में, हाँ, तो उसमें क्या होगा? ब्रह्माकुमारी की बात चलती है, वे लोग तो मानते हैं कि नहीं-नहीं, वे लोग आदमी हुए, फिर कुछ होता ही नहीं, वह आदमी ही रहता है। तो वह बहुत ऐसा हो गया। जग तो... भगवान बोलते हैं:
ऊर्ध्वं गच्छन्ति सत्त्वस्था मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः।
जघन्यगुणवृत्तिस्था अधो गच्छन्ति तामसाः॥
वह कैसा होगा? जब आदमी हो गया तो ऐसे हो जाएगा? वह भगवान से बड़ा हो गया? यह सब चलता है, यह सब धोखाबाजी है, यह सब चीटिंग है। इसको सब बंद करना चाहिए। अंधा मत बनो। एक स्टैंडर्ड, जब भगवान स्वयं प्रिस्क्रिप्शन दे रहे हैं कि किस तरह से रहो, किस तरह से काम करो, सुखी रहोगे। भगवान बता रहे हैं: 'सुहृदं सर्वभूतानां'—सबके लिए हैं मित्र, सुहृद् (well-wisher)। तो well-wisher की बात क्यों नहीं ली जाती? श्रीमद् भगवद्गीता में ऐसे बोला नहीं कि 'सुहृदं हिंदूनाम्' या 'भारतीयनाम्'। 'सुहृदं सर्वभूतानाम्'। तो जिस तरह से सब जीवात्मा का उपकार हो, सब जीवात्मा... मैं भी आता हूँ उसमें, हमारा भी उपकार हो जाएगा, तो उस बात को क्यों नहीं लिया?
और सब बात छोड़ देने से भी, जैसा आपने बताया है, यह तो इमीडिएटली जो पहली शिक्षा है... भगवान जब अर्जुन को श्रीमद् भगवद्गीता की शिक्षा देना शुरू किए, यही श्लोक को पहले बताया। तुम यह देहात्मक बुद्धि से जो 'लड़ाई नहीं करोगे, यह तुम्हारे लिए उचित नहीं है'—'अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे'। बड़े पंडित के जैसे तुम बातचीत करते हो, है तो एक नंबर मूर्ख! यही बताया—'अशोच्यानन्वशोचस्त्वं'। तुम तो बात ऐसे करते हो जैसे बड़ा पंडित हो, पर हो एक नंबर मूर्ख। क्यों? ना 'गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पंडिताः'। यह जो तुम शरीर का विषय अनुशीलन कर रहे हो, यह कोई पंडित की बात नहीं, यह तो मूर्ख की बात है। तो तुम ऐसे बात करते हो मूर्ख की तरह।
तो यह जितने बातें दुनिया में हो रही हैं, सबका विषय 'हम इंडियन हैं', 'हम अमेरिकन हैं', 'हम हिंदू हैं', 'हम मुसलमान हैं', 'हम पाकिस्तानी हैं', 'हम हिंदुस्तानी हैं'—सब शरीर के ऊपर बात है। तो 'नानुशोचन्ति पंडिताः'—कोई भी पंडित है नहीं, सब मूर्ख हैं। लेकिन हम ठीक बोल रहे हैं। और भी शास्त्र बोलते हैं: 'यस्यात्मबुद्धिः कुणपे त्रिधातुके'—यह जो शरीर है कफ, पित्त, वायु की थैली, इसमें जो आत्म-बुद्धि करते हैं, 'स एव गोखरः'—वे तो जानवर हैं। So how can you become happy in the society of 'go-khara' (cows and asses)? हम बड़े-बड़े कुत्तों को बुला लें, 'आओ' और बोलें, 'बेटा, भौंको नहीं, बड़ा शांति से इधर रहो।' वह साला रहेगा शांति से? है तो कुत्ता! [हंसी]
तो इसी प्रकार यह जो हमारा यूनेस्को (UNESCO) शांति का प्रोग्राम चला रहा है 30 वर्ष से, हैं तो सब भोगने वाले, वह क्या शांति? उसके स्वभाव में ही नहीं है। और भगवान शांति का प्रोग्राम बता रहे हैं कि:
भोक्तारं यज्ञतपसां सर्वलोकमहेश्वरम्।
सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति॥
भोक्ता मैं हूँ। वास्तव में भगवान भोक्ता होंगे। कौन चीज़ से बनाया है? यह मकान हमारे भोगीलाल सेठ ने बनाया, तो उसका भोक्ता वह होगा ना? हम गेस्ट हो सकते हैं। तो इसी प्रकार भगवान सब बनाए हैं, तो भोक्ता तो भगवान ही होंगे। हम लोग क्यों भोक्ता होना चाहते हैं? 'ईशावास्यमिदं सर्वम्'—यह भगवान की संपत्ति है, और हम भगवान की संपत्ति लेकर चोर बनते हैं। 'स्तेन एव स उच्यते'—चोर कभी शांति से नहीं रह सकता। चोर जो है, जिसका बिज़नेस है चोरी करना, वह कभी शांति में रह सकता है?
तो आपसे हमारा एक निवेदन है, कम से कम गुजरात में तो इस विषय में खूब अच्छी तरह से चर्चा और आलोचना होनी चाहिए। और इधर-उधर की बात करके आदमी सब विपथगामी हो गया है। एक बात अगर समझ लें कि 'तथा देहांतर-प्राप्तिः', इसी को अगर एक समझ लें, इसीलिए हम आपको बोल रहे हैं। आप जिस विषय में उस दिन बोले थे, तो उसका जीवन शुरू... एक बात ज़्यादा नहीं, फिर आस्था सबकी ठीक हो जाएगी। 'देहांतर-प्राप्तिः'—उपमा भगवान खुद दे रहे हैं: 'देहिनोऽस्मिन यथा देहे कौमारं यौवनं जरा। तथा देहांतर-प्राप्तिर्धीरस्तत्र न मुह्यति॥' सब कोई समझ सकता है। अगर कोई जवान बोलता है, 'मैं बुड्ढा नहीं होऊँगा', तो वह बात नहीं है, होना ही पड़ेगा। प्रकृति का नियम है। 'प्रकृतिं पुरुषं चैव... प्रकृतिस्थो हि...' बड़ा भारी ज्ञान भारतवर्ष का है, और दुनिया ले रही है। इसमें भारतवर्ष का कितना उद्योग होना चाहिए कि सारा दुनिया मूर्ख है, जानता ही नहीं कुछ। वही देहात्म-बुद्धि, नेशनलिज्म, उसी का ऊपर सब चल रहा है, बुद्धि के ऊपर। और 'देहांतर-प्राप्तिः' है, उसको नहीं जानते। आज समझ लो हम इस नेशन में हैं, इस कौम में हैं, और देहांतर प्राप्त होगा, फिर तो इस जीवन में जो कुछ किया वह सब फ़जूल हो गया।
"Purushah prakritistho hi bhunkte prakritijan gunan..."
"The living entity in material nature thus follows the ways of life, enjoying the three modes of nature. This is due to his association [clears throat] with that material nature. Thus he meets with good and evil among various species."
Purport: "This is very important for understanding of how the living entity transmigrates from one body to another. It is explained in the second chapter that the living entity is transmigrating from one body to another, just as one changes his dress. This change of dress is due to his attachment to material existence. As long as he is captivated by this false manifestation, he has to continue transmigrating from one body to another. Due to his desire to lord it over material nature, he is put into such undesirable circumstances. Under the influence of material desire, the living entity is born sometimes as a demigod, sometimes as a man, sometimes as a beast, as a bird, as a worm, as an aquatic, as a saintly man, as a bug. This is going on. And in all cases, the living entity thinks himself to be the master of his circumstances, yet he is under the influence of material nature.
How he is put into such different bodies is explained here: it is due to association with the different modes of nature. One has to rise, therefore, above the three material modes and become situated in the transcendental position. That is called Krishna consciousness. Unless one is situated in Krishna consciousness, his material consciousness will oblige him to transmigrate from one body to another because of his material desires since time immemorial. But he has to change that conception. That change can be effected only by hearing from authoritative sources. The best example is here: Arjuna hearing the science of God from Krishna. The living entity who submits to this hearing process will lose his long-cherished desire to dominate material nature, and gradually and proportionately as he reduces his long-cherished desire to dominate, he comes to enjoy spiritual happiness. In a Vedic mantra, it is said: as he becomes learned in association with the Supreme Personality of Godhead, he proportionately enjoys eternal life."
श्लोक: 'पुरुषः प्रकृतिस्थो हि भुङ्क्ते प्रकृतिजान् गुणान्। कारणं गुणसङ्गोऽस्य सदसद्योनिजन्मसु॥'
As he associates with the modes of nature—sattva-guna, rajo-guna, tamo-guna. 'ऊर्ध्वं गच्छन्ति...' Find out this one: 'ऊर्ध्वं गच्छन्ति सत्त्वस्था मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः। जघन्यगुणवृत्तिस्था अधो गच्छन्ति तामसाः॥' How he can check? If he is 'जघन्यगुणवृत्तिस्था', then he is going downward. How his present position is checked? That is not education. So our little labor... that we have got such a vast knowledge, house of knowledge, and instead of distributing this, if we remain in the darkness, what is the benefit? चैतन्य महाप्रभु का मिशन है:
भारत-भूमिटे मनुष्य-जन्म हइल यार।
जन्म सार्थक करि' कर पर-उपकार॥
क्योंकि सारा दुनिया डार्कनेस में है। 'ऊर्ध्वं गच्छन्ति सत्त्वस्था मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः। जघन्य...' Translation?
"Those situated in the mode of goodness gradually go upward to the higher planets; those in the mode of passion live on the earthly planets; and those in the mode of ignorance go down to the hellish worlds."
Purport: "In this verse, the results of actions in the three modes of nature are more explicitly set forth. There is an upper planetary system, consisting of the heavenly planets, where everyone is highly elevated. According to the degree of development of the mode of goodness, the living entity can be transferred to various planets in this system. The highest planet is Satyaloka, or Brahmaloka, where the chief person of this universe, Lord [snorts] Brahma, resides. We have seen already that we can hardly calculate the wondrous conditions of life in Brahmaloka, but the highest condition of life, the mode of goodness, can bring us to this.
The mode of passion is mixed. It is in the middle, between the modes of goodness and ignorance. A person is not always pure, but even if he should be purely in the mode of passion, he will simply remain on this earth as a king or a rich man. But because there are mixtures, one can also go down. People on this earth in the mode of passion or ignorance cannot forcibly approach the higher planets by machine. In the mode of passion, there is also the chance of becoming mad in the next life.
The lowest quality, the mode of ignorance, is described here as abominable. The result of developing ignorance is very, very risky. It is the lowest quality in material nature. Below the human level, there are eight million species of life: birds, beasts, reptiles, trees, etc. And according to the development of the mode of ignorance, people are brought down to this abominable condition. The word 'tamasah' is very significant here. 'Tamasah' indicates those who stay continuously in the mode of ignorance without rising to a higher mode. Their future is very dark.
But there is an opportunity, even in the mode of ignorance, to be elevated to the mode of goodness. That system is called Krishna consciousness. One who does not take to this, he will surely continue..."
भागवत में कहते हैं:
नष्टप्रायेष्वभद्रेषु नित्यं भागवतसेवया।
भगवत्युत्तमश्लोके भक्तिर्भवति नैष्ठिकी॥
तदा रजस्तमोभावाः कामलोभादयश्च ये।
चेत एतैरनाविद्धं स्थितं सत्त्वे प्रसीदति॥
तो आदमी को सत्त्वगुण में ले आना चाहिए। This is education. वह तमोगुण में ही रह गया, तो क्या? 'जघन्यगुणवृत्तिस्था अधो गच्छन्ति तामसाः'। देहांतर-प्राप्ति तो है, और किस तरह से देहांतर-प्राप्ति होनी है, उसको सिखाना चाहिए। उस विषय में सिखाया कहाँ जाता है? वह एजुकेशन कहाँ है? सेक्युलरिज़्म है ना? सेक्युलर एजुकेशन—दुकानदारी जारी है। सेक्युलर, रिलीजन नहीं है। यह तो साइंस है। रिलीजन [गला साफ़ करने की आवाज़] अभी बहुत दूर में है। यह तो देहांतर जैसा एक इन्फेक्शन है। क्या कोई बीमारी, जैसे स्मॉलपॉक्स, तुमको स्मॉलपॉक्स होना ही है, इसमें रिलीजन क्या है? यह तो साइंस है। कारण, तुमने स्मॉलपॉक्स डिज़ीज़ को इन्फेक्ट किया, अब तुमको स्मॉलपॉक्स भोगना पड़ेगा। इसमें रिलीजन की बात क्या है? रिलीजन तो बहुत आगे, जब आदमी होगा तभी उसको रिलीजन। 'धर्मं तु साक्षात भगवत्प्रणीतम्'—जब भगवान से संपर्क होगा, तभी रिलीजन है। नहीं तो रिलीजन क्या है? मन-माफ़िक रिलीजन होता है? 'धर्मं तु साक्षात् भगवत्प्रणीतम्'। मन-माफ़िक लॉ होता है? नहीं, लॉ तो गवर्नमेंट देती है। इसी प्रकार रिलीजन का अर्थ होता है जो भगवान जो बता देते हैं, उसका नाम है रिलीजन। इसीलिए भगवान बताते हैं: 'सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज'। This is religion. And whatever you have manufactured, this is all bogus. Therefore, इसको त्याग दो। यह रिलीजन है—'मामेकं शरणं व्रज', उसका नाम है रिलीजन।
तो यह रिलीजन लेता कौन है? इसको भी बताया है:
न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः।
माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः॥
यह जो भगवान बोल रहे हैं, 'सरेंडर करो', तो भगवान बोलते हैं, 'हमको सरेंडर करता नहीं।' कौन? 'न मां दुष्कृतिनो मूढाः... आसुरं भावमाश्रिताः'। तो फिर तो सब हो गया खत्म। नहीं, 'बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते'। अनेक जन्म ऐसा घूमते-फिरते, जब वास्तविक ज्ञानवान होता है, तब। क्योंकि समझ लेता है: 'वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः'। जन्म तो होगा, यह तो 'तथा देहांतर-प्राप्तिः'। तो उनको सिखाना चाहिए, 'यह जन्म होने से... जन्म तुमको मिला है, अब तुम यह ज्ञान लो। इस तरह से भगवान में प्रवृत्त करो, इस तरह से जीवन को सफल करो।' तो क्या है, हथौड़ी ठोकने का ज्ञान लें क्या?
हरि बोल! जय!
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥