हे नरश्रेष्ठ रघुनन्दन! राजा होने के कारण आप समस्त जगतपालकों के तेज से भी युक्त हैं। अतः हे प्रभु! इन्द्र के तेज से युक्त इस आभूषण को मेरे उद्धार हेतु स्वीकार कीजिए। आपका कल्याण हो।॥40 1/2॥
‘O best of men, Raghunandan! Being a king, you are also blessed with the brilliance of all the protectors of the world. Therefore, O Lord! By the brilliance of Indra, please accept this ornament for my salvation. May you be blessed.’॥ 40 1/2॥