श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 7: उत्तर काण्ड  »  सर्ग 63: श्रीराम द्वारा शत्रुघ्न का राज्याभिषेक तथा उन्हें लवणासुर के शूल से बचने के उपाय का प्रतिपादन  »  श्लोक 20-23
 
 
श्लोक  7.63.20-23 
सृष्ट: शरोऽयं काकुत्स्थ यदा शेते महार्णवे।
स्वयंभूरजितो दिव्यो यं नापश्यन् सुरासुरा:॥ २०॥
अदृश्य: सर्वभूतानां तेनायं हि शरोत्तम:।
सृष्ट: क्रोधाभिभूतेन विनाशार्थं दुरात्मनो:॥ २१॥
मधुकैटभयोर्वीर विघाते सर्वरक्षसाम्।
स्रष्टुकामेन लोकांस्त्रींस्तौ चानेन हतौ युधि॥ २२॥
तौ हत्वा जनभोगार्थे कैटभं तु मधुं तथा।
अनेन शरमुख्येन ततो लोकांश्चकार स:॥ २३॥
 
 
अनुवाद
ककुत्स्थ! जब पिछले प्रलयकाल में अजन्मा और दिव्य रूपधारी, किसी से पराजित न होनेवाले भगवान विष्णु महान एकार्णव के जल में शयन कर रहे थे, उस समय देवता या दानव कोई भी उन्हें देख नहीं सकता था। वे समस्त भूतों के लिए अदृश्य थे। दुस्साहस! उसी समय उन भगवान नारायण ने क्रोधित होकर मधु और कैटभ नामक दुष्टात्माओं का नाश करने तथा समस्त दैत्यों के संहार के लिए इस दिव्य, उत्तम और अमोघ बाण का निर्माण किया। उस समय वे तीनों लोकों की रचना करना चाहते थे और मधु, कैटभ आदि समस्त दैत्य उसमें विघ्न डाल रहे थे। अतः भगवान ने इसी बाण से युद्ध में मधु और कैटभ दोनों को मार डाला। इस प्रधान बाण से मधु और कैटभ दोनों को मारकर भगवान ने जीवों के कर्मों के फल भोग के लिए नाना लोकों की रचना की। 20-23॥
 
Kakutstha! In the last doomsday, when Lord Vishnu, who was unborn and in divine form, who could not be defeated by anyone, slept in the waters of the great Ekarnava, at that time no one, gods or demons, could see him. He was invisible to all the ghosts. Daring! At the same time, that Lord Narayana himself got angry and created this divine, perfect and infallible arrow to destroy the evil spirits Madhu and Kaitbha and to kill all the demons. At that time he wanted to create the three worlds and Madhu, Kaitabh and all other demons were creating obstacles in it. Hence, the Lord killed both Madhu and Kaitabh in the war with this same bamboo. By killing both Madhu and Kaitabh with this main arrow, the Lord created various worlds for the enjoyment of the fruits of the living beings' actions. 20-23॥
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by acd