अनेन च परामृष्टो राहु: सूर्यरथोपरि।
अपक्रान्तस्ततस्त्रस्तो राहुश्चन्द्रार्कमर्दन:॥ ३२॥
अनुवाद
जब हनुमानजी ने सूर्य के रथ के ऊपरी भाग पर राहु का स्पर्श किया, तब सूर्य और चन्द्रमा को कुचलने वाला राहु भयभीत होकर वहाँ से भाग गया ॥32॥
When Hanuman touched Rahu on the upper part of the Sun's chariot, Rahu, who crushes the Sun and the Moon, became frightened and ran away from there. ॥ 32॥