राजन् वदामि ते सर्वं भ्राता तव यदब्रवीत्।
उभयो: सदृशं वीर वृत्तस्य च कुलस्य च॥ १७॥
अनुवाद
वीर महाराज! आपके भाई कोषाध्यक्ष कुबेर ने जो सन्देश आपके पास भेजा है, वह माता-पिता दोनों के वंश और सदाचार के अनुरूप है। मैं उसे विस्तारपूर्वक आपसे कह रहा हूँ। कृपया उसे सुनिए॥17॥
Valiant Maharaj! The message which your brother, the treasurer Kubera has sent to you is in accordance with the lineage and good conduct of both the parents. I am telling you about it in full detail. Please listen to it.॥17॥