श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 6: युद्ध काण्ड  »  सर्ग 83: सीता के मारे जाने की बात सुनकर श्रीराम का शोक से मूर्च्छित होना और लक्ष्मण का उन्हें समझाते हुए पुरुषार्थ के लिये उद्यत होना  »  श्लोक 28
 
 
श्लोक  6.83.28 
अथ चेत् सत्यवचनं धर्म: किल परंतप।
अनृतं त्वय्यकरणे किं न बद्धस्त्वया विना॥ २८॥
 
 
अनुवाद
शत्रुओं को संताप देने वाले रघुनंदन! यदि आप सत्यभाषणरूपी धर्म का पालन करते हैं, अर्थात् अपने पिता की आज्ञा मानकर उनके सत्य की रक्षारूपी धर्म का अनुष्ठान करते हैं, तो पिता ने ज्येष्ठ पुत्र को युवराज पद पर अभिषिक्त करने के विषय में जो सत्य कहा था, उसका पालन न करने से पिता को प्राप्त हुए असत्य के कारण वे आपसे अलग होकर मर गए। ऐसी स्थिति में क्या आप राजा द्वारा पूर्व में कहे गए अभिषेक विषयक सत्य वचनों से बँधे हुए नहीं थे? आप उस सत्य का पालन करने के लिए बँधे हुए नहीं थे (यदि आपने अपने पिता के पूर्व वचन का पालन करके युवराज पद पर अभिषिक्त हो लिया होता, तो न तो आपके पिता की मृत्यु होती और न सीताहरण जैसी कोई अप्रिय घटना घटित होती)। 28॥
 
Ragunandan, the one who torments the enemies! If you follow dharma in the form of speaking the truth, that is, by accepting your father's orders and performing the rituals of dharma in the form of protecting his truth, then by not following the truth that the father had said to the eldest son about anointing him to the post of crown prince, due to the untruth that the father received, he died separated from you. In such a situation, were you not bound by the true words regarding consecration given earlier by the king? You were not bound to follow that truth (If you had followed your father's earlier promise and got yourself anointed as the crown prince, neither would your father have died nor would any untoward incident like kidnapping of Sita have happened). 28॥
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by acd