श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 6: युद्ध काण्ड  »  सर्ग 75: लङ्कापुरी का दहन तथा राक्षसों और वानरों का भयंकर युद्ध  »  श्लोक 18-21h
 
 
श्लोक  6.75.18-21h 
सारवन्ति महार्हाणि गम्भीरगुणवन्ति च॥ १८॥
हेमचन्द्रार्धचन्द्राणि चन्द्रशालोन्नतानि च।
तत्र चित्रगवाक्षाणि साधिष्ठानानि सर्वश:॥ १९॥
मणिविद्रुमचित्राणि स्पृशन्तीव दिवाकरम्।
क्रौञ्चबर्हिणवीणानां भूषणानां च नि:स्वनै:॥ २०॥
नादितान्यचलाभानि वेश्मान्यग्निर्ददाह स:।
 
 
अनुवाद
जो बहुत ही सुदृढ़ता और बहुमूल्यता से निर्मित थे, गम्भीर गुणों से युक्त थे, अनेक द्वारों, प्राचीरों, अन्तःपुरों, द्वारों और उपद्वारों के कारण दुर्गम प्रतीत होते थे, सोने के अर्धचन्द्र या पूर्णचन्द्र के आकार के बने थे, अट्टालिकाओं के कारण बहुत ऊँचे दिखाई देते थे, विचित्र झरोखों से सुशोभित थे, सब ओर पलंगों और चटाइयों से सुशोभित थे, रत्नों और मूंगों से जड़ित होने के कारण अत्यन्त सुन्दर प्रतीत होते थे, अपनी ऊँचाई के कारण सूर्यदेव को लगभग स्पर्श करते थे, सारसों और मोरों के कलरव, वीणा की मधुर ध्वनि और आभूषणों की झनकार से प्रतिध्वनित होते थे और पर्वतों के समान प्रतीत होते थे, वे सब घर प्रज्वलित अग्नि द्वारा भस्म हो गये।
 
Those which were built very strongly and preciously, were endowed with grave qualities, appeared inaccessible due to numerous gates, ramparts, inner houses, gates and sub-gates, were built in the shape of half-moon or full-moon made of gold, appeared very high due to the lofts, were adorned with strange windows, were decorated with beds and mats on all sides, were looking very beautiful due to being studded with gems and corals, were almost touching the Sun God due to their height, were echoing with the chirping of cranes and peacocks, the sweet sound of Veena and the tinkling of ornaments and appeared like mountains, all those houses were burnt down by the blazing fire.
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas