राक्षसों में सिंह के समान पराक्रमी और रथियों में श्रेष्ठ यह वीर सूर्य के समान तेजस्वी रथ द्वारा युद्धस्थल की शोभा बढ़ाता हुआ मेरी ओर आ रहा है॥ 16॥
This hero, as valiant as a lion among the demons and the best among charioteers, is coming towards me, enhancing the beauty of the battle-field with his chariot as radiant as the sun.॥ 16॥