जब उसने अपने मंत्रियों को विदा कर दिया और राक्षसगण उसकी आज्ञा के अनुसार अपने-अपने स्थान पर चले गए, तब रावण ने समुद्ररूपी वानर सेना को उसी प्रकार विदीर्ण करना आरम्भ कर दिया, जैसे कोई बड़ी मछली (तिमिंगिल) सम्पूर्ण समुद्र को क्षुब्ध कर देती है।
When he had thus sent his ministers away and the demons had gone to their respective places according to his orders, then Ravana began to tear apart the ocean-like monkey army, just as a great fish (Timingil) disturbs the entire ocean.