अब्रवीत् तु तदा रामस्तद् विमानमनुत्तमम्।
वह वैश्रवणं देवमनुजानामि गम्यताम्॥ ६१॥
अनुवाद
उस समय भगवान राम ने उस श्रेष्ठ विमान से कहा, 'विमानों के राजा! मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ, अब तुम यहाँ से महाबली कुबेर के पास जाओ और उनके वाहन में ही रहो।'
At that time, Lord Rama said to that excellent aircraft, 'King of aircrafts! I command you, now you go from here to the great Kubera and stay in his vehicle only.'