‘वीर वानरों! वानरों का मन स्वभावतः चंचल होता है। क्या तुमने भी यही गुण अपना लिया है? क्या तुमने श्री राम के आगमन का झूठा समाचार फैला दिया है? क्योंकि अब तक मैं शत्रुओं को संताप देने वाले ककुत्स्थ कुल के रत्न आर्य श्री राम के दर्शन नहीं कर पाया हूँ। और इच्छानुसार रूप धारण करने वाले वानर भी कहीं दृष्टिगोचर नहीं हो रहे हैं?’॥24 1/2॥
‘Valiant monkeys! The mind of monkeys is naturally restless. Have you also adopted the same quality? Have you spread the false news of Shri Rama's arrival? Because till now I have not been able to see Arya Shri Ram, the jewel of the Kakutstha clan, who torments the enemies. And the monkeys who assume any form as per their wish are also not visible anywhere?’॥ 24 1/2॥