मारीचदर्शनं चैव सीतोन्मथनमेव च।
कबन्धदर्शनं चैव पम्पाभिगमनं तथा॥ ११॥
सुग्रीवेण च ते सख्यं यत्र वाली हतस्त्वया।
मार्गणं चैव वैदेह्या: कर्म वातात्मजस्य च॥ १२॥
विदितायां च वैदेह्यां नलसेतुर्यथा कृत:।
यथा चादीपिता लङ्का प्रहृष्टैर्हरियूथपै:॥ १३॥
सपुत्रबान्धवामात्य: सबल: सहवाहन:।
यथा च निहत: संख्ये रावणो बलदर्पित:॥ १४॥
यथा च निहते तस्मिन् रावणे देवकण्टके।
समागमश्च त्रिदशैर्यथा दत्तश्च ते वर:॥ १५॥
सर्वं ममैतद् विदितं तपसा धर्मवत्सल।
अनुवाद
धर्मवत्सल! मारीच का कपटी मृग के रूप में प्रकट होना, सीता का बलपूर्वक हरण होना, उनकी खोज करते हुए कबंध का आपके मार्ग में आना, आपका पंपासरोवर के तट पर जाना, सुग्रीव से आपकी मित्रता, आपके द्वारा बालि का वध, सीता की खोज, पवनपुत्र हनुमान के अद्भुत पराक्रम, सीता के मिल जाने पर नल द्वारा समुद्र पर सेतु का निर्माण, हर्ष और उत्साह से भरे हुए वानर योद्धाओं द्वारा लंकापुरी का दहन, युद्ध में आपके द्वारा अभिमानी रावण का उसके पुत्र, सम्बन्धियों, मन्त्रियों, सेना और सवारों सहित वध, देवकण्टक रावण के मारे जाने के बाद देवताओं से आपकी भेंट और उनका आपको वरदान देना - ये सब बातें तप के प्रभाव से मुझे ज्ञात हैं।
Dharmavatsal! Maricha appearing as a deceitful deer, Sita being forcefully abducted, Kabandha coming in your way while searching for her, your going to the banks of Pampasarovar, your friendship with Sugreev, Vali being killed by you, the search for Sita, the wonderful deeds of Hanuman, the son of wind, the construction of a bridge over the sea by Nala after Sita was found, the burning of Lankapuri by the monkey warriors filled with joy and enthusiasm, the killing of the proud Ravana along with his son, relatives, ministers, army and riders by you in the war, your meeting with the gods after that Devkantak Ravana was killed and their granting you a boon - all these things are known to me due to the effect of penance.
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥