'महाराज! तुमने भविष्य के परिणामों का विचार किए बिना ही यह महान् पाप आरम्भ कर दिया है। जैसे विष मिला हुआ भोजन खाने वाले के प्राण हर लेता है, उसी प्रकार श्री रामचन्द्रजी तुम्हारा वध करेंगे। उन्होंने अभी तक तुम्हें नहीं मारा, इसे अपना सौभाग्य समझो।॥34॥
‘Maharaj! You have started this great misdeed without thinking about the future consequences. Just as food mixed with poison takes away the life of the person who eats it, in the same way Shri Ramchandraji will kill you. He has not killed you yet, consider it a matter of good fortune for you. ॥ 34॥