तमात्तबाणासनमाहवोन्मुखं
खमास्तृणन्तं विविधै: शरोत्तमै:।
अवैक्षताक्षं बहुमानचक्षुषा
जगाम चिन्तां स च मारुतात्मज:॥ २४॥
अनुवाद
अक्षकुमार हाथ में धनुष लिये युद्ध के लिये तैयार होकर नाना प्रकार के उत्तम बाणों द्वारा आकाश को आच्छादित कर रहे थे। पवनपुत्र पवनकुमार हनुमान् उन्हें बड़े आदर से देखकर मन में कुछ सोचने लगे।
With bow in hand, Akshkumar was ready for battle and was covering the sky with various types of excellent arrows. Pawankumar Hanuman, the son of the wind, looked at him with great respect and started thinking something in his mind.