मेरुमन्दरसंकाशो बभौ दीप्तानलप्रभ:।
अग्रतो व्यवतस्थे च सीताया वानरर्षभ:॥ ३७॥
अनुवाद
क्षण भर में ही उनका शरीर मेरु पर्वत के समान ऊँचा हो गया। वे प्रज्वलित अग्नि के समान तेजस्वी दिखाई देने लगे। ऐसा विशाल रूप धारण करके वानरश्रेष्ठ हनुमान सीता के सामने खड़े हो गए।
In no time his body became as tall as Mount Meru. He began to look as radiant as a blazing fire. Having assumed this huge form, Hanuman, the best of the monkeys, stood in front of Sita.