बलमिच्छामहे ज्ञातुं भूयश्चास्य पराक्रमम्।
त्वां विजेष्यत्युपायेन विषादं वा गमिष्यति॥ १४७॥
अनुवाद
हम हनुमानजी के बल और पराक्रम की पुनः परीक्षा करना चाहते हैं। या तो वे किसी प्रकार तुम्हें परास्त कर देंगे या फिर दुःख में पड़ जाएँगे (इससे उनका बल प्रकट हो जाएगा)॥147॥
‘We want to test Hanuman ji's strength and valour once again. Either he will defeat you by some means or he will fall into sorrow (this will reveal his strength)'॥ 147॥