इस प्रकार इन सुन्दर पर्वतों में विचरण करते हुए तुम दोनों भाई एक पर्वत से दूसरे पर्वत और एक वन से दूसरे वन में जाओगे और इस प्रकार अनेक पर्वतों और वनों को पार करते हुए तुम दोनों वीर पम्पा नामक तालाब के तट पर पहुँचोगे॥ 10 1/2॥
Thus, roaming in these beautiful mountains, you two brothers will go from one mountain to another and from one forest to another. And thus crossing many mountains and forests, you two heroes will reach the banks of a pond named Pampa.॥ 10 1/2॥