उवाच च विषण्ण: सन् राघवं राघवानुज:।
पश्य मां विवशं वीर राक्षसस्य वशंगतम्॥ ३८॥
अनुवाद
तब श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने दुःखी होकर श्री रघुनाथजी से कहा - 'वीर! देखो, मैं राक्षस के वश में पड़ गया हूँ और असहाय हूँ।
Then Lakshmana, the younger brother of Shri Rama, being sad, said to Shri Raghunathji - 'Valiant one! Look, I have fallen into the control of the demon and am helpless.