श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 3: अरण्य काण्ड  »  सर्ग 5: श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का शरभङ्ग मुनि के आश्रम पर जाना, देवताओं का दर्शन करना और मुनि से सम्मानित होना तथा शरभङ्ग मुनि का ब्रह्मलोक-गमन  »  श्लोक 1-3
 
 
श्लोक  3.5.1-3 
हत्वा तु तं भीमबलं विराधं राक्षसं वने।
तत: सीतां परिष्वज्य समाश्वास्य च वीर्यवान्॥ १॥
अब्रवीद् भ्रातरं रामो लक्ष्मणं दीप्ततेजसम्।
कष्टं वनमिदं दुर्गं न च स्मो वनगोचरा:॥ २॥
अभिगच्छामहे शीघ्रं शरभङ्गं तपोधनम्।
आश्रमं शरभङ्गस्य राघवोऽभिजगाम ह॥ ३॥
 
 
अनुवाद
वन में भयंकर एवं बलवान राक्षस विराध का वध करने के पश्चात् पराक्रमी भगवान राम ने सीता को हृदय से लगाकर उन्हें सांत्वना दी और अपने तेजस्वी भाई लक्ष्मण से बोले, 'सुमित्रानन्दन! यह दुर्गम वन अत्यन्त कष्टकारक है। हमने पहले कभी ऐसे वन में निवास नहीं किया है (अतः हमें यहाँ के कष्टों का न तो अनुभव है और न ही अभ्यास)। अच्छा! अब हम शीघ्र ही तपस्वी शरभंगजी के पास चलें।' ऐसा कहकर भगवान राम शरभंग मुनि के आश्रम में गए।
 
After killing the fierce and powerful demon Viradha in the forest, the valiant Lord Rama consoled Sita by embracing her and said to his radiant brother Lakshmana, 'Sumitranandan! This inaccessible forest is very troublesome. We have never lived in such forests before (therefore we have neither experience nor practice of the hardships here). Well! Now let us go to the ascetic Sharabhangji soon.' Saying this, Lord Rama went to the hermitage of sage Sharabhang. 1-3.
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by acd