भरत का मन एकाग्र नहीं था; वे घबरा रहे थे। अतः रघुकुलपुत्र भरत ने अपने साथ आए द्वारपालों को आदरपूर्वक वापस भेज दिया और केकयराज अश्वपति के थके हुए सारथि से यह कहा -॥34॥
Bharata's heart was not focused; he was nervous. So, Bharata, the son of the Raghukul, respectfully sent back the gatekeepers who had accompanied him and said this to the tired charioteer of Kekayaraj Ashwapati -॥ 34॥