श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 2: अयोध्या काण्ड  »  सर्ग 64: राजा दशरथ का अपने द्वारा मुनि कुमार के वध से दुःखी हुए उनके मातापिता के विलाप और उनके दिये हुए शाप का प्रसंग सुनाकर अपने प्राणों को त्याग देना  »  श्लोक 40-41
 
 
श्लोक  2.64.40-41 
अपापोऽसि यथा पुत्र निहत: पापकर्मणा।
तेन सत्येन गच्छाशु ये लोकास्त्वस्त्रयोधिनाम्॥ ४०॥
यां हि शूरा गतिं यान्ति संग्रामेष्वनिर्वितन:।
हतास्त्वभिमुखा: पुत्र गतिं तां परमां व्रज॥ ४१॥
 
 
अनुवाद
'पुत्र! तुम पापरहित हो, किन्तु एक पापी क्षत्रिय ने तुम्हें मार डाला है, अतः मेरे सत्य के प्रभाव से तुम शीघ्र ही उन लोकों में जाओ, जिन्हें शस्त्रधारी योद्धा प्राप्त करते हैं। पुत्र! तुम भी उसी उत्तम गति को प्राप्त करो, जो युद्ध में पीठ न दिखाने वाला योद्धा युद्ध में मारा जाने पर प्राप्त करता है। 40-41॥
 
''Son! You are sinless, but a sinful Kshatriya has killed you, therefore, with the influence of my truth, you should soon go to those worlds which are attained by warriors armed with weapons. Son! You too should attain the same good state that a warrior who does not turn his back in battle gets when he is killed in battle. 40-41॥
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by acd