स संतीर्य महाबाहु: श्रीमान् शिवमकण्टकम्।
प्रापद्यत महामार्गमभयं भयदर्शिनाम्॥ २९॥
अनुवाद
नदी पार करके महाबाहु श्री रामजी एक महान पथ पर पहुँचे जो शुभ था, काँटों से रहित था और जो सर्वत्र भय देखते थे, उनके लिए भी भय से रहित था॥29॥
After crossing the river, the mighty-armed Shri Ram reached a great path which was auspicious, free from thorns and free from fear even for those who saw fear everywhere. 29॥