स एवं ब्रुवतीं सीतां धर्मज्ञां धर्मवत्सल:।
न नेतुं कुरुते बुद्धिं वने दु:खानि चिन्तयन्॥ १॥
अनुवाद
धर्म को जानने वाली सीता के ऐसा कहने पर भी धर्मप्रेमी श्री राम ने वन में सीता को होने वाले कष्टों का विचार किया और उन्हें अपने साथ ले जाने का विचार नहीं किया॥1॥
Even after Sita, who knew Dharma, said this, Sri Rama, who loved Dharma, thought of the sufferings that she would face in the forest and did not think of taking her along. ॥ 1॥