दीक्षितं व्रतसम्पन्नं वराजिनधरं शुचिम्।
कुरङ्गशृङ्गपाणिं च पश्यन्ती त्वां भजाम्यहम्॥ २३॥
अनुवाद
'आप राजसूय यज्ञ में दीक्षित हों, उचित व्रतों का पालन करने में तत्पर हों, उत्तम मृगचर्म धारण करें, शुद्ध हों और हाथ में मृग का सींग धारण करें; तथा आपको इस रूप में देखकर मैं आपकी सेवा में तत्पर रहूँ - यही मेरी शुभ कामना है॥ 23॥
'May you be initiated into the Rajasuya Yajna, prepared to observe the appropriate vows, clothed in the finest deerskin, pure and holding a deer's horn in your hand; and seeing you in this form, may I remain engaged in your service - this is my good wish.॥ 23॥