कौसल्या सुप्रजा राम पिता त्वां द्रष्टुमिच्छति।
महिष्यापि हि कैकेय्या गम्यतां तत्र मा चिरम्॥ १३॥
अनुवाद
‘श्रीराम! महारानी कौशल्या आपको पाकर उत्तम संतान की माता हो गई हैं। इस समय आपके पिता महारानी कैकेयी के पास बैठे हैं और आपसे मिलना चाहते हैं, अतः आप वहाँ जाइए, विलम्ब न कीजिए।’॥13॥
‘Shri Ram! Queen Kausalya has become the mother of the best child after getting you. Right now your father is sitting with Queen Kaikeyi and wants to see you, so go there, do not delay.’॥ 13॥