तं तु मां जीवलोकोऽयं नूनमाक्रोष्टुमर्हति।
मया ह्यपितृक: पुत्र: स महात्मा दुरात्मना॥ ८२॥
अनुवाद
'हाय! मुझ दुष्टात्मा ने अपने महान पुत्र को जीते जी ही पितृहीन कर दिया है। समस्त जगत् मुझे अवश्य ही कोसेगा और गालियाँ देगा, जो उचित ही होंगी॥ 82॥
'Alas! I, the evil soul, have rendered my great son fatherless while I am still alive. The whole world will surely curse me and abuse me, which will be justified.॥ 82॥