| श्रीमद् वाल्मीकि रामायण » काण्ड 2: अयोध्या काण्ड » सर्ग 100: श्रीराम का भरत को कुशल-प्रश्न के बहाने राजनीति का उपदेश करना » श्लोक 43-46 |
|
| | | | श्लोक 2.100.43-46  | कच्चिच्चैत्यशतैर्जुष्ट: सुनिविष्टजनाकुल:।
देवस्थानै: प्रपाभिश्च तटाकैश्चोपशोभित:॥ ४३॥
प्रहृष्टनरनारीक: समाजोत्सवशोभित:।
सुकृष्टसीमापशुमान् हिंसाभिरभिवर्जित:॥ ४४॥
अदेवमातृको रम्य: श्वापदै: परिवर्जित:।
परित्यक्तो भयै: सर्वै: खनिभिश्चोपशोभित:॥ ४५॥
विवर्जितो नरै: पापैर्मम पूर्वै: सुरक्षित:।
कच्चिज्जनपद: स्फीत: सुखं वसति राघव॥ ४६॥ | | | | | | अनुवाद | | ‘रघुनन्दन भारत! जहाँ अश्वमेध आदि अनेक प्रकार के महान यज्ञों के बहुत से पूजास्थान (अनुष्ठान) हैं, जहाँ बहुत से पूजनीय लोग निवास करते हैं, जहाँ अनेक मन्दिर, तालाब और सरोवर उसकी शोभा बढ़ाते हैं, जहाँ स्त्री-पुरुष सदैव प्रसन्न रहते हैं, जो सामाजिक उत्सवों के कारण सदैव सुशोभित दिखाई देता है, जहाँ खेतों को जोतने योग्य पशुओं की बहुतायत है, जहाँ किसी प्रकार की हिंसा नहीं होती, जहाँ खेती के लिए वर्षा के जल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता (नदी के जल से ही सिंचाई होती है), जो अत्यंत सुन्दर और हिंसक पशुओं से रहित है, जहाँ किसी प्रकार का भय नहीं है, जहाँ नाना प्रकार की खानें उसकी शोभा बढ़ाती हैं, जहाँ पापियों का सर्वथा अभाव है और जिसकी हमारे पूर्वजों ने भलीभाँति रक्षा की है, वह हमारा कोसल देश धन-धान्य से सम्पन्न और सुखपूर्वक बसा हुआ है, है न?॥ 43-46॥ | | | | ‘Raghunandan Bharat! Where many places of worship (ritual ceremonies) of various types of great sacrifices like Ashwamedha etc. are found, where a large number of respected people reside, where numerous temples, ponds and lakes enhance its beauty, where men and women are always happy, which always looks beautiful due to social festivals, where there is abundance of animals capable of ploughing the fields, where there is no violence of any kind, where there is no need to depend on rain water for farming (irrigation is done by river water only), which is very beautiful and devoid of violent animals, where there is no fear of any kind, where various types of mines enhance its beauty, where there is a complete absence of sinful people and which has been well protected by our ancestors, that Kosal country of ours is rich in wealth and grains and is happily settled, isn't it?॥ 43-46॥ | | ✨ ai-generated | | |
|
|