तदनन्तर, दूसरे दिन जब प्रातःकाल का प्रकाश हुआ, तब धर्मात्मा राजा जनक ने नित्यकर्म से निवृत्त होकर श्री राम और लक्ष्मण सहित महात्मा विश्वामित्रजी को बुलाया और शास्त्रीय विधि से मुनि तथा उन दोनों महामनस्वी राजकुमारों का पूजन करके इस प्रकार कहा - ॥1-2॥
Subsequently, on the next day, when the clear morning came, the virtuous King Janak, after completing his daily routine, called Mahatma Vishwamitraji along with Shri Ram and Lakshman and after worshiping the sage and those two great-minded princes according to the classical method, said thus - ॥ 1-2॥