एवं विसृज्य तान् सर्वान् राजा सम्पूर्णमानस:।
उवास सुखितस्तत्र पुत्रोत्पत्तिं विचिन्तयन्॥ ७॥
अनुवाद
इस प्रकार उन सब अतिथियों को विदा करके राजा दशरथ अपनी अभीष्ट सिद्धि प्राप्त करके पुत्र प्राप्ति की प्रतीक्षा करते हुए सुखपूर्वक वहीं रहने लगे।
Having thus bid farewell to all those guests, King Dasharatha, having achieved his desired success, began to live there happily, awaiting the birth of a son.