एवं य: प्रयत: कुर्याद् रामायणविधिं तथा।
स याति विष्णुभवनं पुनरावृत्तिदुर्लभम्॥ १५॥
अनुवाद
इस प्रकार जो मनुष्य अपने मन और इन्द्रियों को वश में करके रामायण का अनुष्ठान करता है, वह भगवान विष्णु के धाम को जाता है, जहाँ से वह इस संसार में कभी लौटकर नहीं आता ॥15॥
In this manner, one who controls his mind and senses and performs the rituals of the Ramayana goes to the abode of Lord Vishnu, from where he never returns to this world. ॥15॥