श्री महाभारत  »  पर्व 9: शल्य पर्व  »  अध्याय 35: बलदेवजीकी तीर्थयात्रा तथा प्रभास-क्षेत्रके प्रभावका वर्णनके प्रसंगमें चन्द्रमाके शापमोचनकी कथा  »  श्लोक 41-42
 
 
श्लोक  9.35.41-42 
पूर्वं महाराज यदुप्रवीर
ऋत्विक्सुहृद्विप्रगणैश्च सार्धम्।
पुण्यं प्रभासं समुपाजगाम
यत्रोडुराड् यक्ष्मणा क्लिश्यमान:॥ ४१॥
विमुक्तशाप: पुनराप्य तेज:
सर्वं जगद् भासयते नरेन्द्र।
एवं तु तीर्थप्रवरं पृथिव्यां
प्रभासनात् तस्य तत: प्रभास:॥ ४२॥
 
 
अनुवाद
महाराज! यदुवंश के प्रधान वीर बलरामजी ऋत्विजों, सुहृदों और ब्राह्मणों के साथ सबसे पहले पुण्यशाली प्रभासक्षेत्र में गए, जहाँ राजयक्ष्मा से पीड़ित चंद्रमा शाप से मुक्त हुए थे। नरेन्द्र! वहाँ वे पुनः अपना तेज प्राप्त करके सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करते हैं। इस प्रकार चंद्रमा के प्रकाशित होने से वह प्रधान तीर्थ इस पृथ्वी पर प्रभास नाम से प्रसिद्ध हुआ। 41-42॥
 
Maharaj! The brave Balramji, the chief of the Yadu clan, first went to the virtuous Prabhaskshetra along with the Ritvijas, Suhrids and Brahmins, where the Moon, suffering from Rajayakshma, was freed from the curse. Narendra! He regains his radiance there and illuminates the entire world. In this way, due to the illumination of the moon, that main pilgrimage site became famous on this earth by the name of Prabhas. 41-42॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)