भवानेव तु न: शक्तो विजयाय न संशय:।
पूर्वं मध्ये च पश्चाच्च तथैव विहितं हितम्॥ ३१॥
अनुवाद
हम लोगों में से केवल आप ही हमारे शत्रुओं को परास्त करने में समर्थ हैं, इसमें संशय नहीं है। आपने पूर्वकाल, मध्यकाल और अन्तकाल में सदैव हमारा कल्याण किया है॥31॥
Among us, only you are capable of defeating our enemies, there is no doubt about this. You have always done good to us in the past, in the middle and in the end.॥ 31॥