तब यमराज के राज्य को बढ़ाने वाले अर्जुन ने हँसते हुए दोनों हाथों से उस विशाल गाण्डीव धनुष को खींचा, जो प्रलयकाल के बादलों के समान गम्भीर शब्द करता था और इन्द्रधनुष के समान दिखाई देता था, और आपके सैनिकों को जलाता हुआ बड़े वेग से आगे बढ़ा।
Then Arjuna, who increased the kingdom of Yamaraja, smilingly pulled with both hands the huge Gandiva bow, which made a deep sound like the clouds at the time of doomsday and appeared like a rainbow, and proceeded with great speed, burning your soldiers.