आकाश में बहुत-सी उल्काएँ चमकने लगीं और मांसाहारी पक्षी योद्धाओं के मृत शरीरों पर गिरने लगे, क्योंकि उस समय मुकुटधारी और क्रोध में भरे हुए अर्जुन पीली डोरी वाले गाण्डीव धनुष से शत्रुओं का संहार कर रहे थे।
Many meteors blazed up in the sky and carnivorous birds began falling on the dead bodies of the warriors, because at that time Arjuna, crowned and filled with rage, was killing the enemies with the Gandiva bow having a yellow string.