तत्पश्चात् अर्जुन ने धृतराष्ट्रपुत्रों को भयभीत करते हुए सब ओर से वरुणास्त्र प्रकट किया। कौरव सैनिक अपने बहुमूल्य रथों द्वारा पाण्डवपुत्र अर्जुन की ओर बढ़े और उन पर बाणों की वर्षा करने लगे॥91॥
Thereafter Arjuna, frightening the sons of Dhritarashtra, manifested Varunastra on all sides. The Kaurava soldiers advanced towards Arjuna, son of Pandava, in their precious chariots and showered arrows on him.॥91॥