द्रौणिना रक्ष्यमाणं च मया दु:शासनेन च।
कथं प्राप्स्यति बीभत्सु: सैन्धवं कालचोदित:॥ २१॥
अनुवाद
मैं, दु:शासन और अश्वत्थामा द्वारा रक्षित सिंधुराज जयद्रथ को अर्जुन कैसे प्राप्त कर सकेंगे? ऐसा प्रतीत होता है कि वे काल द्वारा प्रेरित हो रहे हैं।
How will Arjun be able to get Jayadratha, the king of Sindhus, who is being protected by me, Dushasan and Ashwatthama? It seems that they are being inspired by time.