सेनापतिं समाकर्ण्य श्वेतं युधि निपातितम्।
तदर्थं यततां चापि परेषां प्रपलायिनाम्॥ २॥
मन: प्रीणाति मे वाक्यं जयं संजय शृण्वत:।
प्रत्युपायं चिन्तयतो लज्जां प्राप्नोति मे न हि॥ ३॥
स हि वीरोऽनुरक्तश्च वृद्ध: कुरुपतिस्तदा।
अनुवाद
संजय! सेनापति श्वेत युद्ध में मारा गया। उसे बचाने का प्रयत्न करने पर भी शत्रुओं को भागना पड़ा और हमारा पक्ष विजयी हुआ - यह सब सुनकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। शत्रुओं पर प्रतिशोध लेने का उपाय सोचते हुए अपने पक्ष द्वारा किए गए अन्याय का स्मरण करते हुए भी मुझे लज्जा नहीं आती। वे वृद्ध एवं वीर कुरुराज भीष्म हम लोगों पर सदैव स्नेह रखते हैं (इसीलिए उन्होंने श्वेत के साथ ऐसा व्यवहार किया होगा)।॥2-3 1/2॥
Sanjaya! Commander Shwet was killed in the war. Despite trying to save him, the enemies had to flee and our side was victorious - I am very happy to hear all this. I do not feel ashamed even remembering the injustice done by my side while thinking of a way to retaliate against the enemies. That old and brave Kuru King Bhishma always has affection for us (that is why he must have behaved like this with Shwet).॥2-3 1/2॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥