या मे प्रीति: पुष्कराक्ष त्वद्दर्शनसमुद्भवा।
सा किमाख्यायते तुभ्यमन्तरात्मासि देहिनाम्॥ २४॥
अनुवाद
हे कमलनेत्र! आपके दर्शन से मुझे जो सुख हुआ है, उसे मैं आपसे कैसे कहूँ; आप तो सम्पूर्ण प्राणियों के अन्तर्यामी हैं (आपसे क्या छिपा है?)॥24॥
‘Lotus-eyed! How can I describe to you the happiness I have felt by seeing you; you are the inner soul of all living beings (what is hidden from you?)’॥ 24॥