श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 48: संजयका कौरवसभामें अर्जुनका संदेश सुनाना  »  श्लोक 27
 
 
श्लोक  5.48.27 
शिशून् कृतास्त्रानशिशुप्रकाशान्
यदा द्रष्टा कौरव: पञ्च शूरान्।
त्यक्त्वा प्राणान् कौरवानाद्रवन्त-
स्तदा युद्धं धार्तराष्ट्रोऽन्वतप्स्यत्॥ २७॥
 
 
अनुवाद
द्रौपदी के वे पाँचों वीर पुत्र, जो बालक होने पर भी अस्त्र-शस्त्र की पूर्ण शिक्षा पाकर युद्ध में युवकों के समान पराक्रम दिखाते हैं, जब प्राणों की आसक्ति त्यागकर कौरव सेना पर आक्रमण करेंगे और जब कुरुराज दुर्योधन उन्हें उस अवस्था में देखेगा, तब युद्ध आरम्भ करने की अपनी भूल के कारण उसे बड़ा पश्चाताप होगा॥ 27॥
 
Those five valiant sons of Draupadi, who in spite of being children, having received full training in arms and weapons, display valour like that of young men in war, when they, giving up their attachment to life, will attack the Kaurava army and when the Kuru King Duryodhana sees them in that state, he will be filled with remorse for the mistake of starting the war.॥ 27॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)