श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 29: संजयकी बातोंका प्रत्युत्तर देते हुए श्रीकृष्णका उसे धृतराष्ट्रके लिये चेतावनी देना  »  श्लोक 51
 
 
श्लोक  5.29.51 
पराजितान् पाण्डवेयांस्तु वाचो
रौद्रा रूक्षा भाषते धार्तराष्ट्र:।
गदाहस्तो भीमसेनोऽप्रमत्तो
दुर्योधनं स्मारयिता हि काले॥ ५१॥
 
 
अनुवाद
जब पाण्डव द्यूतक्रीड़ा में पराजित हो गये थे, तब दुर्योधन ने उनसे बहुत कठोर तथा भयंकर बातें कही थीं; इसलिए, सदैव सतर्क रहने वाले भीमसेन युद्ध के समय हाथ में गदा लेकर दुर्योधन को उन बातों का स्मरण कराएँगे।
 
When the Pandavas were defeated in the game of dice, Duryodhana had said some very harsh and terrible things to them; therefore, the ever-vigilant Bhimasena will take up his mace in his hand during the battle and remind Duryodhana of those things.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)