श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 157: युधिष्ठिरके द्वारा अपने सेनापतियोंका अभिषेक, यदुवंशियोंसहित बलरामजीका आगमन तथा पाण्डवोंसे विदा लेकर उनका तीर्थयात्राके लिये प्रस्थान  »  श्लोक 16-20h
 
 
श्लोक  5.157.16-20h 
तद् दृष्ट्वोपस्थितं युद्धं समासन्नं महात्ययम्॥ १६॥
प्राविशद् भवनं राजन् पाण्डवानां हलायुध:।
सहाक्रूरप्रभृतिभिर्गदसाम्बोद्धवादिभि:॥ १७॥
रौक्मिणेयाहुकसुतैश्चारुदेष्णपुरोगमै:।
वृष्णिमुख्यैरधिगतैर्व्याघ्रैरिव बलोत्कटै:॥ १८॥
अभिगुप्तो महाबाहुर्मरुद्भिरिव वासव:।
नीलकौशेयवसन: कैलासशिखरोपम:॥ १९॥
सिंहखेलगति: श्रीमान् मदरक्तान्तलोचन:।
 
 
अनुवाद
राजन! तत्पश्चात् उस महाविनाशकारी युद्ध को निकट और समीप ही देखकर, नीले रेशमी वस्त्र धारण किए हुए, कैलाश शिखर के समान गौर वर्ण वाले, हल लिए हुए महाबाहु श्रीमान बलरामजी सिंह की भाँति चाल से पाण्डवों के शिविर में प्रविष्ट हुए। उनके नेत्रों के कोने मद से लाल हो रहे थे। उनके साथ अक्रूर आदि यदुवंशी तथा गद, साम्ब, उद्धव, प्रद्युम्न, चारुदेष्ण और आहुकपुत्र आदि प्रमुख वृष्णिवंशी भी थे, जो सिंह और व्याघ्र के समान भयंकर पराक्रमी थे। उन सबके द्वारा रक्षित होकर बलरामजी ऐसे शोभायमान हो रहे थे मानो मरुतों के साथ महेन्द्र शोभायमान हो रहे हों।
 
King! Thereafter, seeing that great destructive battle very near and almost present, the mighty-armed Shriman Balramji, wearing blue silk clothes, having a fair complexion like the peak of Kailash, carrying a plough, entered the Pandava camp with the gait of a lion. The corners of his eyes were turning red with intoxication. Along with him were the Yaduvanshis like Akrur, and the prominent Vrishnivanshis like Gad, Samba, Uddhav, Pradyumna, Charudeshna and Ahukputra, who were as fiercely powerful as lions and tigers. Protected by all of them, Balramji looked as graceful as if Mahendra was looking beautiful with the Maruts.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)