तं प्रेक्ष्य राजा रमयन्नुपागतं
ततोऽब्रवीज्जानपदान् समागतान्।
सिंहोन्नतांसोऽयमतीव रूपवान्
प्रदृश्यते को नु नरर्षभो युवा॥ ३॥
अनुवाद
भीमसेन को अपनी ओर आते देख राजा विराट ने उन्हें प्रसन्न करते हुए मत्स्यदेश से आये हुए दरबारियों से पूछा - 'यह अत्यंत सुन्दर, सिंह के समान चौड़े कंधों वाला तथा पुरुषों में श्रेष्ठ युवक कौन है?॥3॥
Seeing Bhimasena coming towards him, King Virata, while pleasing him, said to the assembled courtiers from the Matsya district, 'Who is this extremely handsome young man, with broad shoulders like a lion and the best among men?॥ 3॥