महाराज! वहाँ से पृथ्वीतीर्थ में जाकर स्नान करने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। राजन! वहाँ से तीर्थ-सेवक मनुष्य शालुकिनी में जाकर दशाश्वमेध तीर्थ में स्नान करता है और उसे वही फल मिलता है। सर्पदेवी के पास जाकर उत्तम नागतीर्थ का सेवन करने से मनुष्य अग्निष्टोम का फल प्राप्त करता है और नागलोक को जाता है। धर्मात्मा! वहाँ से तरन्तुक नामक द्वारपाल के पास जाओ। वहाँ एक रात ठहरने से सहस्र पुण्यों की प्राप्ति होती है। वहाँ से नित्य भोजन करके पंचनदतीर्थ में जाओ और वहाँ कोटितीर्थ में स्नान करो। इससे अश्वमेधयज्ञ का फल मिलता है। अश्विनी तीर्थ में जाकर स्नान करने से मनुष्य रूपवान हो जाता है। 13-17॥
Maharaj! From there, going to Prithivithirtha and taking bath, one gets the result of thousand Godan. Rajan! From there, a pilgrim-serving person goes to Shalukini and takes bath in Dashashwamedha Teertha and gets the same results. By going to Sarpadevi and consuming Uttam Nagtirtha, a person gets the fruit of Agnisthoma and goes to Nagalok. Religious! From there go to the gatekeeper named Tarantuk. Staying there for one night results in a thousand blessings. From there, having regular meals, go to Panchanadatirtha and take bath in Kotitirtha there. By this one gets the result of Ashwamedhyagya. A person becomes beautiful by going to Ashwini Teerth and taking bath. 13-17॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥