श्री महाभारत  »  पर्व 3: वन पर्व  »  अध्याय 224: इन्द्रका देवसेनाके साथ ब्रह्माजीके पास तथा ब्रह्मर्षियोंके आश्रमपर जाना, अग्निका मोह और वनगमन  »  श्लोक 28-30
 
 
श्लोक  3.224.28-30 
समाहूतो हुतवह: सोऽद्‍भुत: सूर्यमण्डलात्॥ २८॥
विनि:सृत्य ययौ वह्निर्वाग्यतो विधिवत् प्रभु:।
आगम्याहवनीयं वै तैर्द्विजैर्मन्त्रतो हुतम्॥ २९॥
स तत्र विविधं हव्यं प्रतिगृह्य हुताशन:।
ऋषिभ्यो भरतश्रेष्ठ प्रायच्छत दिवौकसाम्॥ ३०॥
 
 
अनुवाद
हे भरतश्रेष्ठ! मन्त्रों द्वारा आवाहन करने पर वे उस अद्भुत सूर्यमण्डल से निकलकर मौन भाव से वहाँ आये और ब्रह्मर्षियों द्वारा किये गये नाना प्रकार के यज्ञों को उन महर्षियों से मन्त्र पढ़कर ग्रहण करके उन्होंने उन्हें समस्त देवताओं की सेवा में अर्पित कर दिया।
 
Bharatshrestha! On being invoked by the mantras, he came out of the wonderful solar system of fire and came there in silence and after receiving various types of sacrificial offerings made by Brahmarishis by reciting mantras from those Maharishis, he offered them in the service of all the Gods.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)