अनुगृह्णन् प्रजा: सर्वा स्वधर्मनिरता: सदा।
(पात्येव राजा जनक: पितृवज्जनसत्तम।)
ये चैव मां प्रशंसन्ति ये च निन्दन्ति मानवा:॥ ३८॥
सर्वान् सुपरिणीतेन कर्मणा तोषयाम्यहम्।
अनुवाद
हे पुरुषश्रेष्ठ! राजा जनक अपनी धर्मपरायण समस्त प्रजा पर सदैव दया करते हैं और पिता के समान उनका पालन-पोषण करते हैं। जो मेरी स्तुति करते हैं और जो मेरी निन्दा करते हैं, उन सबको मैं अपने उत्तम आचरण से संतुष्ट रखता हूँ।॥38॥
O best of men! King Janaka always shows his kindness to all his subjects who are devoted to their religion and always takes care of them like a father. Those who praise me and those who criticize me, I keep them all satisfied with my good behavior. ॥ 38॥