श्री महाभारत  »  पर्व 3: वन पर्व  »  अध्याय 168: अर्जुनद्वारा स्वर्गलोकमें अपनी अस्त्रशिक्षा और निवातकवच दानवोंके साथ युद्धकी तैयारीका कथन  »  श्लोक 65-68
 
 
श्लोक  3.168.65-68 
अस्त्रयुद्धे समो वीर न ते कश्चिद् भविष्यति।
अप्रमत्त: सदा दक्ष: सत्यवादी जितेन्द्रिय:॥ ६५॥
ब्रह्मण्यश्चास्त्रविच्चासि शूरश्चासि कुरूद्वह।
अस्त्राणि समवाप्तानि त्वया दश च पञ्च च॥ ६६॥
पञ्चभिर्विधिभि: पार्थ विद्यते न त्वया सम:।
प्रयोगमुपसंहारमावृत्तिं च धनंजय॥ ६७॥
प्रायश्चित्तं च वेत्थ त्वं प्रतीघातं च सर्वश:।
ततो गुर्वर्थकालोऽयं समुत्पन्न: परंतप॥ ६८॥
 
 
अनुवाद
'पराक्रमी! शस्त्रयुद्ध में तुम्हारा सामना करने वाला कोई योद्धा नहीं है। कुरुश्रेष्ठ! तुम सदैव सावधान, प्रत्येक कार्य में कुशल, संयमी, सत्यनिष्ठ और ब्राह्मणभक्त हो; तुम्हें शस्त्रों का ज्ञान है और तुम अद्भुत पराक्रम से संपन्न हो। पार्थ! तुमने पाँच विधियों से पंद्रह अस्त्र प्राप्त किए हैं, अतः इस पृथ्वी पर तुम्हारे समान वीर कोई दूसरा नहीं है। परंतप धनंजय! प्रयोग, उपसंहार, पुनरुक्ति, प्रायश्चित 1 और प्रतिप्रहार 2 - ये पाँच अस्त्र विधियाँ हैं; तुमने इन सबका पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर लिया है। अतः अब गुरुदक्षिणा देने का समय आ गया है।'
 
‘Valiant! There is no warrior who can face you in a battle of weapons. Best of the Kurus! You are always cautious, skilled in every task, self-controlled, truthful and a devotee of Brahmins; you have knowledge of weapons and you are blessed with amazing bravery. Parth! You have obtained fifteen weapons with five methods, hence there is no one else on this earth as brave as you. Parantapa Dhananjay! Prayog, conclusion, repetition, atonement 1 and counterattack 2 – these are the five methods of weapons; you have acquired complete knowledge of all these. Hence, now the time has come to give Gurudakshina. 65-68.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)