'कुरुश्रेष्ठ! यह बात किसी से कभी मत कहना कि मैं इस स्थान पर रहता हूँ। महारथी! अब कुबेर के घर से भेजी हुई देवियों और गंधर्व सुन्दरियों के यहाँ आने का समय हो गया है। भीम! तुम्हें देखकर मेरे नेत्र भी सफल हो गए। तुम्हारे साथ रहकर और तुम्हारे मानव शरीर का स्पर्श करके मुझे भगवान रामचंद्रजी का स्मरण हो आया है, जो श्री राम नाम से विख्यात साक्षात विष्णु हैं। वे भुवन-भास्कर के स्वरूप हैं, जो जगत के हृदय को आनंद प्रदान करते हैं, जो मिथिलेशानंदिनी सीता के मुख को विकसित करने वाले सूर्य के समान तेजस्वी हैं और जो दस मुख वाले रावण रूपी अंधकार का नाश करते हैं। वीर कुन्तीकुमार! तुमने मुझे जो दर्शन दिया है, वह व्यर्थ न जाए। 5-8॥
'Kurushrestha! Never tell anyone that I live at this place. Great warrior! Now it is time for the goddesses and Gandharva beauties sent from Kubera's house to arrive here. Bheem! Seeing you, my eyes also became successful. By being with you and touching your human body, I have remembered Lord Ramchandraji, who is the real Vishnu famous by the name of Shri Ram. He is the embodiment of Bhuvan-Bhaskar, who brings joy to the heart of the world, who is as bright as the sun to develop the face of Mithileshanandini Sita and who destroys the darkness in the form of ten-faced Ravana. Brave Kuntikumar! The darshan you have given me should not go in vain. 5-8॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥