तब महर्षि कपिल ने अंशुमान से कहा - 'अनघ! तुम्हारा कल्याण हो। तुम जो कुछ माँगोगे, वह मैं तुम्हें दूँगा। क्षमा, धर्म और सत्य, ये सब तुममें प्रतिष्ठित हैं। राजा सगर तुम्हारे समान पौत्र पाकर कृतज्ञ हैं और तुम्हारे पिता साक्षात तुम्हारे पुत्र हैं। 54-55॥
Then the great sage Kapil said to Anshuman – ‘Anagh! May you be well. I will give you whatever you ask for. Forgiveness, righteousness and truth are all revered in you. King Sagar is grateful to have a grandson like you and your father is actually a son to you. 54-55॥