अतएव आप हम लोगों की असमंजस के भयंकर भय से रक्षा कीजिए। नगरवासियों के ये भयंकर वचन सुनकर महाबली राजा सगर दो क्षण तक उदास होकर बैठे रहे। फिर उन्होंने मन्त्रियों से कहा - 'आज मेरे पुत्र असमंजस को मेरे घर से निकाल दीजिए।'॥42-43॥
‘Therefore, please protect us from the grave fear of Asamanjasa!’ Hearing these dreadful words of the people of the city, the great king Sagara sat dejectedly for two moments. Then he said to the ministers, ‘Today, drive my son Asamanjasa out of my house.’॥ 42-43॥